ब्लॉग में दी गई जानकारियाँ
मुँहासे होने का कारण
मुंहासे क्या है ? : What is Acne ?
Acne/मुंहासो को आमतौर पर काटे बाली फुंसी के रूप में भी जाना जाता है मुंहासे एक त्वचा विकार (Skin Infection) है जो तेल उत्पन करने बाली ग्रंथियों के कारण होता है। जिसे तैलीय ग्रन्थि (sebaceous gland) कहा जाता है।
- मुंहासे क्या है ? : What is Acne ?
- मुंहासे किसे होते हैं ? : Who gets Acne ?
- Acne के विकसित होने के कारण ?
- मुंहासों के होने के कारण क्या है ?
- Acnes कितने प्रकार के होते हैं।
- मुंहासो का उपचार कैसे किया जा सकता है?
- अक्सर पूछे जाने बाले सवाल।
मुंहासे किसे होते हैं ? : Who gets Acne ?
सभी आयु वर्ग के लोगों को मुंहासे हो सकता है लेकिन मुंहासे मुख्यता किशोरावस्थ तथा युवाबस्था में ज्यादा देखे गए हैं। 12 से 30 वर्ष के लोगों को मुहासे की समस्या होते रहती है
मुंहासों के विकसित होने के कारण ?
त्वचा के बालों के छिद्रों में तैलीय ग्रंथियां होती हैं ये तैलीय ग्रंथियां सीबम (Sebum) का निर्माण करती है सीबम एक तरह का चिकना तरल होता है। जो बालों और त्वचा को चिकना बनाए रखती है अगर तैलीय ग्रंथियां सीबम सही मात्रा में बना रही है तो आपकी त्वचा पर किसी प्रकार के मुंहासे नहीं दीखते, लेकिन किशोरावस्था में सभी ग्रंथियां सक्रिय हो जाती हैं और सीबम का निर्माण (Production) बढ़ जाता है। अत्यधिक निर्माण के कारण त्वचा के छिद्र बंद हो जाते है और त्वचा की कई कोशिकाएं मर जातीं हैं। छिद्रो के बंद होने के कारण जीवाणु उन छिद्रों में बढ़ने लगती हैं और संक्रमण पैदा करने लगती है। जिसके कारण सूजन तथा लालपन होता है। यहीं से मुंहासों की शुरुआत होती है।
मुंहासों होने का कारण क्या है ?
➣लड़कियों में मासिक धर्म से सम्बन्धित हार्मोनल परिबर्तन भी मुंहासे होने का एक कारण है। जब लड़कियां किशोरावस्था में पहुंचते हैं और उनका मासिक धर्म शुरू होता है। उस दौरान हार्मोन का परिवर्तन बहुत तेजी से होता है जिसके कारण मुंहासे निकलते हैं।
किशोरावस्था में भी हार्मोन का परिवर्तन बहुत तेजी से होता है उस हार्मोन के परिवर्तन के कारण ही किशोरावस्था में मुंहासे होने का खतरा बढ़ जाता है।
➣त्वचा की देख-भाल ठीक तरह से न करना भी मुंहासे होने का एक कारण है। अगर आप अपनी त्वचा की देखभाल सही ढंग से नहीं करते हैं तब भी मुहासे होने का खतरा बना हुआ होता है।
आप अपनी त्वचा को धूप से बचाएं और धूल मिट्टी प्रदूषण से अपनी त्वचा का देखभाल करें। आप जब भी बाहर से आए तो अपनी त्वचा को साफ पानी से धोएं।
➣बसा युक्त भोजन करना तथा नमी और पसीने का उच्च स्तर भी एक कारण है।
मुंहासे कितने प्रकार के होते हैं।
स्तर -3 :- चेहरा , कन्धा , छाती तथा पीठ का ऊपरी हिस्से पर होता है ,इसमें अधिक सूजन और अत्यधिक लालपन होता है।
मुंहासो का उपचार कैसे किया जा सकता है?
- मुंहासों को खत्म करने के कई उपचार उपलब्ध है अंग्रेजी दवाइयों के द्वारा , होम्योपैथिक दवाइयों के द्वारा तथा आयुर्वेदिक दवाइयों के द्वारा और प्राकृतिक बिधि के द्वारा।
- मुंहासों का इलाज बहुत तरीके से किया जा सकता है। जिनकी त्वचा तैलीय होती है उन पर मुंहासों का बढ़ना ज्यादा देखा गया है।
- मुहासे आमतौर पर बैक्टीरिया से उत्पन्न होते हैं बैक्टीरियल संक्रमण के कारण ही मुंहासों का बढ़ना देखा गया है बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए आप किसी भी तरह के दवाइयों का इस्तेमाल कर सकते हैं ,अपने डॉक्टर से सलाह लेकर।
- मुहांसों को खत्म करने के लिए घरेलू उपचार सबसे बेहतर तरीका माना गया है।
- घरेलू उपचार के द्वारा मुंहासों को खत्म होने में देर लगती है लेकिन मुहासे जड़ से खत्म हो जाते हैं।
अक्सर पूछे जाने बाले सवाल।
क्या मुंहासे की फुन्सिओ को फोड़ने से बो ठीक हो जाते हैं ?
नहीं, मुंहासों की फुन्सिओ को फोड़ने से बो ठीक नहीं होते बल्कि और बढ़ जाते हैं। इसलिए फुन्सिओ को कभी नहीं फोड़ना चाहिए।
क्या चेहरे को बार–बार पानी से धोने से मुंहासे ठीक हो जायेंगे ?
नहीं, मुंहासे ठीक नई हो पाएंगे लेकिन मुंहासो की बढ़ोतरी रोकने में मदद जरूर मिलेगी।
क्या मुहासे होने पर सौन्दर्य परसाधन का इस्तमाल नहीं करना चाहिए ?
हाँ, सौन्दर्य परसाधन का इस्तमाल बिलकुल भी नहीं करनी चाहिए, क्योकि उससे मुहासे और बढ़ सकते हैं।
क्या मुहासे टूथपेस्ट या मंजन लगाने से ठीक हो जाते हैं ?
बिशेषज्ञों की राय से ऐसा कभी नहीं करनी चाहिए। बहुत तरह के टूथ पेस्ट बाजार में उपलब्ध हैं जिन्हे लगाने से आपके चेहरे पर काले धब्बे पड़ सकते है और मुहासे में लालीपन और दर्द और बढ़ सकता है।
0 Comments